फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शिकार कर मछली को सरकारी एंबुलेंस से ले जाते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। पचनद के जूही का घाट से मछली का शिकार कर उसे सरकारी एंबुलेंस से लेकर जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वे करीब 120 किलो मछली को औरैया बेचने जा रहे थे। इनमें एंबुलेंस के दो कर्मी और खरीदार शामिल थे।
रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुरा के पास पचनद पर बने जूही का घाट पर काफी समय से अवैघ रूप से मछलियों का शिकार किया जा रहा था। इसकी शिकायत मत्स्य विभाग से की गई। शुक्रवार को 102-नंबर एंबुलेंस से सुबह करीब पांच बजे मछली ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर जाकर एंबुलेंस रुकवाई गई। दरवाजा खुलवाया तो उसमें मछली मिली।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर लल्लन, जितेंद्र और मछली व्यापारी दिनेकश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में खिल्लू और भीकम नाम के दो और लोगों का नाम भी सामने आया है। एंबुलेंस औरैया की बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि मत्स्य विभाग को सूचना दे दी गई हैं। ठेकेदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें