फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की इबादत में उठे हजारों हाथ

Mon, 26 Jun 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद का त्योहार पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर, कस्बों और गांवों में स्थित मस्जिदों में नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की गई। ईद के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखीं। नमाज स्थल पर पहुंचकर आला अफसरों एवं समाजसेवियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


ईद की नमाज के लिए सोमवार की सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों की ओर जाते दिखे। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में दिखा। ये नए कपड़ों में सजधज कर नमाज के लिए पहुंचे। उरई नगर क्षेत्र स्थित सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। झांसी रोड स्थित ईदगाह में मौलाना मुहम्मद मियां नदवी ने नमाज अदा कराई। नगर की पीरो वाली मस्जिद तिलक नगर में पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुही ने नमाज पढ़ाई।

नबी की मस्जिद उरई में पेश इमाम हाफिज मंजूर अहमद, जामा मस्जिद बल्लभ नगर उरई में पेश इमाम मुफ्ती मुहम्मद तलहा, मस्जिद बघौरा में पेश इमाम हाफिज अजीज रजा, शियोंवाली मस्जिद इमामियां बल्लभ नगर उरई में मौलाना गुलफाम हुसैन, बड़ी मस्जिद अथाई आजाद नगर उरई में पेश इमाम हाफिज हसन खां, मस्जिद नूरानी काले पहलवान मजार के पास जेल रोड उरई में पेश इमाम हाफिज मुस्तकीम, मस्जिद क्लब वाली अंबेडकर चौराहा उरई में पेश इमाम हाफिज जमील अहमद, मस्जिद कब्रिस्तान उरई में पेश इमाम हाफिज फिरोज अली, मस्जिद रेलवे स्टेशन उरई में पेश इमाम हाफिज अब्दुल जब्बार ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


झांसी रोड स्थित ईदगाह में डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगोई, क्षेत्राधिकारी उरई अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार, सफाई निरीक्षक के अलावा पूर्व  सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व  विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व मंत्री अकबर अली, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, समाजसेवी यूसुफ अंसारी, राजीव नरायाण मिश्रा, बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा, देवेंद्र यादव, ज्ञान सिंह खांगर, जयशंकर द्विवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सोहराब खान, डॉ. महेश द्विवेदी, बाबा इरफान रफाक्ती भी मौजूद रहे।

गांवों में अदा की गई नमाज
मुहम्मदाबाद। ईद के मौके पर ग्राम मुहम्मदाबाद स्थित ईदगाह में अल्लाह की इबादत में हजारों हाथ उठे। ऐतिहासिक ईदगाह में कारी हाफिज जाबिर चिश्ती ने ईद की नमाज अदा कराई। इसी गांव में स्थित रहमानियां मस्जिद में पेश इमाम हाफिज मुदस्सिर रजा ने ईद की नमाज अदा कराई। ईद पर बच्चों का उत्साह चरम पर दिखा। आकर्षक परिधानों में सजे धजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। सिर पर टोपी लगाए नौनिहालों का उत्साह देखने लायक रहा। बच्चों को अधिकारियों ने भी गोद में उठाकर ईद की मुबारकबाद दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी फोर्स के साथ सुरक्षा में डटे रहे।

सुख समृद्धि की मांगी दुआ
माधौगढ़। यहां की सुन्नी जामा मस्जिद में मौलाना शेख रजा ने ईद की नमाज अदा कराई। एसडीएम प्रदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवरलाल, राशिद खां, शकील टेलर, रईस, जब्बार खां, कपूर यादव आदि उपस्थित थे। लाला लाइट की तरफ से आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त प्रबंध किए थे। ग्राम सिहारी में पेश इमाम हाफिज मुहम्मद राशिद ने मोमिनों को ईद की नमाज पढ़ाई। बंगरा और गोपालपुरा की मस्जिदों के इमामों ने ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर हाजी मिस्टर खां, सलीम, शकील, हबीब खां भी मौजूद थे।

नेताओं ने गले मिलकर दी बधाई
ईदगाह समेत शहर की अन्य मस्जिदों के पास सपा, कांग्रेस, भारतीय किसान यूनियन और अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद लोगों से गले मिले और ईद की मुबारकवाद दी। सपा नेताओं ने स्टाल लगाकर लोगों को बधाई दी। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, राजीव शर्मा, बलराम सिंह लंबरदार, राजवीर सिंह, चौ. श्याम सुंदर, आशू चतुर्वेदी, रामकुमार दीवौलिया, पम्मी सेठ, सुरेश निरंजन भैयाजी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें