फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेवल्स संचालक पर फायरिंग करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राठ सड़क पर स्थित शताब्दी ट्रेवल्स के संचालक सशेंद्र राजपूत और उनके साले लवकुश राजपूत पर तमंचे से फायरिंग कर घायल करने के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों द्वारा फायरिंग कर फैलाई गई दहशत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी सशेंद्र राजपूत राठ सड़क पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास शताब्दी ट्रेवल्स नाम से कार्यालय चलाते हैं। उनके साले लवकुश राजपूत जो आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव के निवासी हैं भी कार्यालय में उनकी सहायता करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग 15 लोग बाइकों पर सवार होकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सशेंद्र और लवकुश पर तमंचे से फायरिंग की। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे और कुल्हाड़ी की बट से दोनों को घायल कर दिया। इस घटना से राठ सड़क पर गंभीर खलबली मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित सशेंद्र राजपूत की तहरीर के आधार पर आटा थाना क्षेत्र के ददरी व हाल तुफैलपुरवा निवासी विशाल राजपूत, सुनहेटा निवासी अमित राजपूत, बम्हौरी निवासी रोबिन राजपूत, हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र के बरारा गांव निवासी राम विशाल, इंद्रा नगर निवासी साहिल और सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों ने मौके पर अपनी तीन बाइकें भी छोड़ दी थीं, जिससे यह उम्मीद जगी थी कि पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़ लेगी। हालांकि, पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित सशेंद्र राजपूत भयभीत हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुईं हैं। उनकी लगातार तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



- अर्चना सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें