फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैस एजेंसी से साढ़े नौ लाख रुपये पार कर ले गए चोर

विज्ञापन
इसी अलमारी के लॉकर से हुई रुपयों की चोरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जालौन। गैस एजेंसी के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने साढ़े नौ लाख रुपये चोरी कर लिए। सोमवार सुबह कर्मचारी एजेंसी पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। सीसीटीवी में जीने से उतरते एक व्यक्ति की तस्वीर भी कैद हुई है। वारदात रात दो बजे के आसपास की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव निवासी प्रभुदयाल भाटिया की कोतवाली क्षेत्र में लौना रोड पर जालौन गैस एजेंसी के नाम से प्रतिष्ठान है। यह इंडेन गैस एजेंसी से संबद्ध है। रविवार की रात में चोर छत पर चढ़कर अंदर पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़कर जीने के रास्ते नीचे आ गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सिलिंडर की बिक्री के 9,43,420 रुपये पार कर दिए। इसके बाद छत के रास्ते से ही बाहर निकल गए।
सीसीटीवी फुटेज में घटना रात करीब दो बजे के आसपास की है। इसमें एक व्यक्ति जीने से उतरते हुए दिखाई दे रहा है। सुबह जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो टूटा ताला देखकर उन्होंने इसकी जानकारी संचालक को दी। गैस एजेंसी संचालक प्रभु दयाल ने कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कुछ ही देर में एसओजी टीम व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
उन्होंने चोरी के संबंध में जानकारी ली और आसपास के इलाके की जांच की। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। सीओ ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर चोरों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें