फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर से हजारों के जेवर-नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। घर के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की जेवर-नकदी पार कर दी। परिजनों ने सुबह जब गायब जेवर-नकदी देखी तो उनके होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी है। थाना जगतपुर अहीर निवासी वीरेंद्र शाह गांव के पास खेती कम होने की वजह से परिवार के गुजर-बसर के लिए घर पर ही किराने की दुकान किए है। उसकी पत्नी आरती बच्चों को पढ़ाने के लिए जालौन में रहते हैं। गुरुवार की रात वह गांव में बनी दुकान को बंद करके घर पर कमरे में खाना खाकर सो गया। देर रात दीवार फांदकर कमरे में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 25000 की नकदी, सोने की दो अंगूठियां, बेसर कंधौनी सहित लाखों का सामान ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें