फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरों ने तीन दुकानों से हजारों रुपये किए पार

Mon, 14 Oct 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चोरों ने तीन दुकानों में चोरी कर हजारों का सामान पार कर दिया। सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक शटर तोड़ते दिखे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौरसी गांव के पास पेट्रोल पंप के साथ अवधेश गुप्ता की दुकान है। रविवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गए, तभी चोरों ने रात में उनकी दुकान की शटर तोड़कर उसमें रखी नगदी व सामान चोरी कर लिया।
इसके साथ ही चोरों ने एक दुकान व एक गुमटी को भी निशाना बनाकर उसमें चोरी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें दो चोर शटर तोड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें