फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंद मकान से लाखों के जेवर नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बंद घर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर पार कर दिए। परिजन शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह लौटे तो बिखरा सामान व गायब जेवर-नकदी देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनपुरा निवासी गुलाव नबी उर्फ बबलू बिजली का मिस्त्री है। रविवार को शहर के अमन रॉयल गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह परिवार सहित घर पर ताला डालकर गया था। घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से सोने की दो अंगूठी, कान की बाली, नाक की कील करीब तीस हजार नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। रात दस बजे जब वह घर पहुंचा तो टूटा ताला व बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें