फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरों ने नकदी समेत 12 लाख का माल किया पार

Fri, 29 Mar 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द में सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद घर में चोरों ने धावा बोलकर जेवर-नकदी सहित लगभग 12 लाख का माल पार कर दिया। वह परिजनों समेत दस दिन पहले वृंदावन धाम में श्रीमद्भागवत कथा कराने गए थे। गुरुवार शाम जब वह परिजनों समेत घर लौटे तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द में सेवानिवृत्त शिक्षक रामपालसिंह चौहान दस दिन पहले 18 मार्च को अपने परिवार के साथ मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा कराने गए थे, गुरुवार की शाम को जब वह परिजनों के साथ घर लौटे। घर के मुख्य गेट का ताला खोल कर जैसे ही अंदर घुसे तो बिखरा सामान व अलमारी का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची नदीगांव पुलिस ने जांच-पड़ताल की। जानकारी पर फील्ड यूनिट की टीम घटना स्थल पर पहुंची और फिंगरप्रिंट लिए।
रामपाल सिंह ने बताया कि घर के ऊपर वाले हिस्से में बेटे सत्येंद्र सिंह के कमरे की कुंडी काट कर चोर अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखे सोने के दो हार, एक जोड़ी झुमकी, पांच अंगूठियां, एक जंजीर व चांदी की पायलें व बिछुआ सहित लगभग एक लाख रुपये की नकदी पार कर दी। बताया कि बड़ा बेटा शैलेंद्र सिंह ग्वालियर में एक फैक्ट्री में सुपर वाइजर व छोटा बेटा सत्येंद्र सिंह चंडीगढ़ स्थित एक विदेशी कंपनी में ठेकेदारी का काम करता है।
विज्ञापन

रामपालसिंह की तहरीर पर नदीगांव पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ कोंच शैलेंद्र उमेश पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें