फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान के घर से लाखों के जेवर-नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
फोटो - 01 चोरों द्वारा तोड़े गए बक्से से फैला खेतों में सामान। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के मई गांव में शनिवार की रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। सुबह जब किसान सोकर जागा तो बिखरा सामान व गायब जेवर नकदी देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी कन्हई सिंह खेती करते हैं। शनिवार की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने घर के अंदर स्थित कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। सुबह करीब तीन बजे जब किसान लघुशंका के लिए उठा तो कमरे का दरवाजा खुला देख जैसे ही वह अंदर पहुंचा तो बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए।
पीड़ित ने बताया कि चोर कमरे में रखे बक्से व अटैची अपने साथ ले गए, जिसमें तीन सोने की चेन, सोने की छह अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी सुई-धागा, पांच जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब एक लाख रुपये नकद शामिल हैं।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों का टूटे बक्से व अटैची खेतों में पड़ी मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त न होने से चोर सकि्रय हो गए हैं। आए दिन वारदात होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आरोप लगाया कि पुलिस के गश्त न करने से घर में चोरी न हो जाए, इससे रात भर जागना पड़ रहा है। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि चोरी होने की जानकारी मिली थी। जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें