एट। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ निवासी हनुमान गढ़ी निवासी गौतम याज्ञिक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की रात सभी परिजन खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सीढि़यों के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे एक जोड़ी सोने के बाला, बीस हजार की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से करीब अस्सी हजार का माल चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। (संवाद)