उरई। इंदिरा नगर में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर का ताला तोड़कर नकदी, गहने समेत दो लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झलकारी बाई धर्मशाला के पास रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक राम स्वरूप योगी रविवार की शाम परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर माल पार कर दिया। सोमवार सुबह परिजनों के लौटने पर चोरी का पता चला।
गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।