फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: क्सप्रेस वे हुई मौत मामले में अज्ञात चालक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो दिन पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कैथेरी गांव के पास डंपर व ट्रक में भिंडत हो गई थी। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई थी। डंपर चालक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झांसी जनपद के बरुआसागर थाना क्षेत्र के उदयान गांव निवासी सदानंद यादव ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 नवंबर की रात झांसी जनपद से डंपर पर डस्ट लादकर औरैया के लिए उसका भाई निकला था। कैथेरी गांव के पास इटावा से आलू लादकर आ रहे ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके भाई रविंद्र यादव (30) की मौत हो गई थी। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक व खलासी भाग गए थे। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें