जालौन। निर्माणाधीन मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस आए। आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए तो चोर भाग गए। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरों द्वारा ताला तोड़ने की सूचना कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापूसहाव निवासी बिजली के सामान विक्रेता अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका एक मकान आवास विकास कॉलोनी में निर्माणाधीन है। बुधवार रात वह निर्माणाधीन मकान में ताला डालकर अपने पुराने घर पर चले गए। तभी मध्य रात्रि में चोर निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों की आहट सुनकर आसपास के लोग जाग गए तो चोर भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। बताया कि उनकी दुकान का बिजली का कुछ सामान व उनकी कार भी वहीं खड़ी थी। लोगों के जागने पर चोर सामान नहीं ले जा पाए। पीड़ित गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।