फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने जेवर और नगदी पार की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई । शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात शहर कोतवाली क्षेत्र में दीवार फांदकर घर में पीछे से घुसे चोर अलमारी व बक्सों को खोलकर 50 हजार नगद व एक लाख के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

शहर की चुर्खी रोड स्थित विकास प्राधिकरण के पीछे रहने वाले राम सिंह परिवार के साथ घर में सो रहा था। तभी गुरुवार देर रात को पीछे की दीवार फांद कर चोर घर में घुसे और घर में रखी अलमारी व बक्सों को खोलकर 50 हजार रुपये नगद और एक लाख का जेवर चुरा लिए। शुक्रवार सुबह जब परिवार जागा तो घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की तो उन्हें घर के पीछे गुल्लक व बक्सा खाली पड़ा मिल गया। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। बता दें कि बुधवार की रात चोरों ने कदौरा क्षेत्र में भी दो घरों से करीब नौ लाख की चोरी की थी, जिसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें