फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला किसान के घर से चोरों ने जेवर-नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। महिला किसान के घर से चोरों ने नगदी जेवर समेत एक लाख से अधिक का माल उठा ले गए। महिला ने सुबह गांव के युवकों पर आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खुटमिली गांव की किसान सीमा पत्नी उमाशंकर का परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर कमरे में सो रहा था। देर रात चोर दीवार फांदकर घर मे घुस आए और बक्से-अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, सोने के बाले, चांदी की हाफ पेटी व हाथ फूल अन्य सामान सहित छह हजार रुपये नगद भी ले गए।
आहट सुन कर जागे परिजनों ने शोर मचाया तब तक चोर छत के रास्ते से कूद कर भाग गए। महिला किसान ने पुलिस को बताया कि करीब एक लाख रुपये से अधिक का माल चोर ले गए हैं। सीमा ने गांव के युवकों पर आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद सिंह का कहना है कि दो संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व भी खुटमिली निवासी किसान नत्थू पुत्र मुन्ना के परिवार के लोगों को भी नशीला पदार्थ सुंघा कर जेवर नगदी व अन्य सामान चोरी किया गया था। इस घटना में भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें