फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोदाम की दीवार तोड़कर चना दाल और रिफाइंड ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कस्बा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के गोदाम में सोमवार रात चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर सेंध लगा दी। गोदाम में रखा पुष्टाहार चना दाल और रिफाइंड चोर उठा ले गए। मंगलवार सुबह केंद्र खुलने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजली व प्रधान सहायिका अनुराधा गुप्ता ने डकोर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रधान सहायिका के अनुसार गोदाम से 50 किलो की चना दाल की 13 बोरियां और 15 कार्टन रिफाइंड तेल चोरी हुआ है। गोदाम के भीतर सामान बिखरा मिला। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें