फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर में घुसे चोरों ने जेवर-नकदी की पार

Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरों के अलावा एक लाख 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब घर में मौजूद बेटा सोकर उठा तो बिखरा सामान व जेवर नकदी गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के औरेखी गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ शुक्रवार को भांजे की शादी में शामिल होने के लिए मनोरी गए थे। घर में उनका बेटा अनूप था। रात में बेटे के सोने के बाद घर में घुसे दो चोर अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख 10 हजार रुपये नकद, सोने की मनचली, तीन पेंडिल, छह अंगूठियां, नाक की बाली, चांदी का बिछुआ व चांदी के तीन सिक्के चोरी कर लिए। पीड़ित ने ने गांव के ही दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें