फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिनदहाड़े बंद घर में घुसे चोर, ले गए जेवर-नकदी

Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
घर में बिखरा सामान दिखाता पीड़ित।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कालपी। दिनदहाड़े बंद घर में घुसे चोर जेवर नकदी पार कर ले गए। पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देखकर खेत गए गृहस्वामी को जानकारी दी। वह जब घर पहुंचा तो सामान बिखरा देखकर सन्न रह गया। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक भी पुलिस की गाड़ी नहीं पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शांहजहांपुर के मजरा प्रीतम का डेरा गांव निवासी हिम्मत सिंह सोमवार दोपहर अपनी पुत्र वधु आरती के साथ खेतों पर काम करने गए थे। जबकि पुत्र शिशुपाल अपनी बहन को पेपर दिलाने आटा क्षेत्र स्थित महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने गया था। इसलिए घर में ताला पड़ा था। इसी बीच मौका पाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से से बीस हजार की नकदी व चांदी के जेवर लेकर भाग गए।
पड़ोसियों ने दरवाजे का टूटा ताला देख इसकी जानकारी गृहस्वामी को दी। उसने बताया कि चोर नकदी के अलावा चांदी के जेवर भी ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि आठ दिन पहले भी चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की थी। लेकिन वह सफल नहीं हुए थे। पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दी। लेकिन एक घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय से आ जाती तो दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में कुछ हासिल हो सकता था। गृहस्वामी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। चोर प्लास आदि छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें