उरई। चोरों ने बंद घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। गृहस्वामी ने पुलिस अधीक्षक को चोरी की सूचना दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम कालोनी नया पाठकपुरा निवासी नुजहत परवीन पुत्री मकबूल खान ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सात मई की रात में वह परिवार सहित कदौरा स्थित रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गई थी। तभी बंद घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये, पांच तोला सोना व पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह जब उनके पिता शादी से लौटकर घर पहुंचे तो घर का दरवाजा व बक्सा टूटा पड़ा देख चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर जेल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गृहस्वामी ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा कराए जाने की मांग की है। उसने बताया कि दो माह बाद उसकी दो बहनों की शादी है। जिसके लिए जेवर व रुपये रखे थे। पिता मार्बल की दुकान में काम करते है।