फोटो - 02 समीक्षा बैठक लेते एसपी विनय कुमार सिंह। पुलिस
उरई। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही कानून व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर खत्म किया जाए। साथ ही वांछितों की जल्द गिरफ्तारी करने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करें और आमजन से संवाद स्थापित करें, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके। ।
बैठक के अंत में एसपी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।