फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गंदा पानी तालाब में जाने की हुई थी शिकायत, पंचायत पर लगा था एक करोड़ का जुर्माना

Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर के प्रमुख सदर तालाब में सीवर का गंदा पानी जाने से तालाब की स्थिति दयनीय हो गई थी। इसकी शिकायत कस्बे के पुष्पेंद्र द्विवेदी ने एनजीटी से की थी। टीम जब नगर में पहुंची तो पाया कि वास्तव में तालाब में गंदा पानी जाने से उसकी पूरी सुंदरता खराब हो रही है। इस पर टीम ने नगर पंचायत पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने तीन करोड़ रुपये का बजट नगर पंचायत को जारी किया था। इसके साथ ही क्या स्थिति है, इसके बारे में पंचायत को बताने की बात कही गई थी। लेकिन नगर पंचायत ने अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं की।
कस्बा निवासी पुष्पेंद्र द्विवेदी ने एनटीजी से शिकायत करते हुए कहा था कि नगर के प्रमुख सदर तालाब में सीवर का पानी जा रहा है। इससे इसकी सुंदरता खत्म हो गई है। इसके साथ ही इसका पानी काला हो गया है। जब टीम ने नगर में पहुंचकर शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया। इस पर एनजीटी ने नगर पंचायत पर एक करोड़ का जुर्माना लगाया था। इसके बाद शासन ने तालाब के सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ का बजट जारी कर दिया था। इसका काम अभी चल रहा है।
विज्ञापन

एनजीटी ने तालाब के जीर्णोद्धार से संबंधित अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सितंबर माह में कहा था। लेकिन पंचायत की ओर से कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई। इस पर एनजीटी ने नगर पंचायत पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। नगर पालिका की चेयरमेन अर्चना शिवहरे ने बताया कि अनुपालन रिपोर्ट दाखिल न करने पर जुर्माना लगाया गया है, पुराना मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें