नगर पालिका इस बार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर को दूधिया रोशनी
में नहला देगा। इसके लिए 14वें वित्त आयोग के बजट के बचे 35 लाख रुपये से
300 एलईडी लाइटों की खरीदारी की जा रही है। मालूम हो कि नगर पालिका मुख्य
सड़कों पर लगे 509 पोलों में से 300 पोलों में एलईडी लाइटें लगाने जा रही
है। बजट के अभाव में सभी पोलों पर लाइटें लगाना टेढ़ी खीर
साबित हो सकता
है। चूंकि एक एलईडी की कीमत 11, 500 रुपये है और 14 वें वित्त आयोग का बजट
केवल 35 लाख रुपये बचा हुआ है। इसमें केवल 300 एलईडी लाइटें खरीदी जा
सकेंगी। ऐसी स्थिति में सभी पोलों पर एलईडी लाइटें लगा पाना मुश्किल होगा।
वार्डों में लगेंगी सोडियम लाइटें
शहर
के मुख्य मार्ग के पोलों पर लगी सोडियम लाइटों को निकालकर शहर के वार्डों
के खंभों में लगाया जाएगा। इससे शहर के सभी वार्ड भी गणतंत्र दिवस पर
जगमगाएंगे।
वर्जन
पालिका गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रही है।
14वें वित्त आयोग के रुपयों से 300 एलईडी की खरीदारी की जा रही है। इसे
गणतंत्र दिवस के पहले ही खरीद कर मुख्य सड़कों के पोलों पर लगा दिया
जाएगा।-रविंद्र कुमार, ईओ, पालिका