कोंच। विकास खंड नदीगांव के ग्राम भखरौल में सरकारी नापजोख के बाद दंबगों ने चकरोड व नाली पर दोबारा से अतिक्रमण कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच लेखपाल को सौंपी है।
ग्रामीण गोविंदशरण मिश्रा, ब्रजमोहन मिश्रा, अतरसिंह, वीरसिंह, अजय शर्मा, उमेश शर्मा, मथुराप्रसाद आदि ने एसडीएम अशोक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी आराजी मौजा भखरौैल में स्थित हैै जिसके लिए सरकारी चकरोड संख्या 174 व 176 तथा नाली संख्या 171 निकलेे हैं, जो नक्शेे में दर्ज हैं। जिस पर गांव के दबंग छोटेलाल, मंशाराम, पवन, पुष्पेेंद्र, राजपाल ने कब्जा कर लिया था।
शिकायत पर 16 जून को तहसीलदार, थानाध्यक्ष नदीगांव व लेखपाल आदि नेे मौैके पर जाकर नापजोख कराकर कब्जा हटवाया था। अब फिर से छोटेलाल आदि ने दोबारा से चकरोड व नाली अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा चकरोड संख्या 210, 202 व नाली संख्या 201 पर कब्जा जमा लिया हैै। जब विरोध किया तो बंदूक दिख कर जान से मारनेे की धमकी दी हैै। एसडीएम ने मामलेे की जांच लेखपाल को सौंपी है। एक अलग प्रार्थना पत्र मेें इन ग्रामीणों नेे आरोप लगाया हैै कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सचिव और पंचायत मित्र हर माह जॉबकार्ड धारकों सेे वसूली करते हैं। एसडीएम नेे इस मामलेे की जांच बीडीओ नदीगांव को दी है।