फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवकों ने कार से खींचकर बैंक प्रबंधक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। देवनगर चौराहे पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक को कार से घसीटकर बाहर निकाला और पीट दिया। वारदात के वक्त प्रबंधक बैंक जा रहे थे। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल उरई में रहते हैं। कुछ ही दिन पूर्व उनकी तैनाती स्थानीय शाखा में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह करीब पौने 10 बजे उरई से कार पर शाखा आ रहे थे। अकोढ़ी दुबे के पास से बाइक सवार दो युवक उनकी कार का पीछा कर रहे थे। देवनगर चौराहे पर उन्होंने कार धीमी की तो युवक बाइक रोककर उनके पास आए। इस पर उन्होंने भी कार को रोक लिया। उन्होंने पीछा करने का कारण पूछा तो युवकों ने कार से खींचकर बाहर निकालकर पिटाई कर दी।
चौराहे पर जब भीड़ एकत्रित हो गई तो युवक जालौन में नौकरी न करने देने की धमकी देकर भाग गए। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि वह मामले की जानकारी कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




मारपीट के वक्त नहीं पहुंची पुलिस
नगर के देवनगर चौराहे पर जहां बैंक शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट हुई है। वहीं, पर पिंक बूथ भी बना हुआ है। जहां पिकेट ड्यूटी तैनात रहती है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि युवक उनके साथ मारपीट करते रहे, इसके बाद भी कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। मारपीट के बाद जब युवक वहां से भाग गए, तब दो पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें