फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर चालक व पुत्र को पीटते रहे युवक, पुलिस बनाती रही वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। देरी से पहुंचने पर गुस्साए चार युवकों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की। पुलिस के सामने भी युवक चालक व उसके पुत्र के साथ मारपीट करते रहे। सिपाही ने बचाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसे सस्पेंड कराने की धमकी दी। सिपाही मारपीट का वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के करसान गांव निवासी काशीराम ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार को उसके पास निर्माणाधीन मकान से सामान उठाने के लिए बोहदपुरा गांव निवासी एक युवक का फोन आया। इस पर उसने 12 बजे तक आने के लिए कहा। चालक ने बताया कि वह समय पर नहीं पहुंच सका। जैसे ही वह वहां पहुंचा तो युवक उससे अभद्रता करने लगा। बताया कि जब उसने विरोध किया तो युवक ने अपने 10-12 दोस्तों को बुला लिया और उसके साथ लाठी, डंडे से मारपीट की।
उसका पुत्र निखिल उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा। मौके पर पहुंचे जेल चौकी पुलिस के सिपाही आरोपियों से पिट रहे युवकों को बचाने लगी तो उन्होंने उन्हें सिपाही को भी सस्पेंड करवाने की धमकी दे दी। इस पर सिपाही वीडियो बनाते रह गए और पीड़ित को युवक पीटते रहे। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। युवकों का पता चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें