फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अश्लील वीडियो बनाकर युवक संबंध बनाने की दे रहा धमकी

Tue, 04 Jun 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर युवक संबंध बनाने की धमकी दे रहा है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक वर्ष पहले उसके गांव आया युवक उसे बहलाकर एकांत स्थान पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवक ने चोरी-छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। युवती ने बताया कि एक महीने पहले उसने फोन कर उसके साथ पुनः संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन उसने मना कर दिया। रविवार रात भी उस युवक ने फोन कर संबंध बनाने के लिए धमकाया, लेकिन युवती ने फिर मना कर दिया। आरोप है कि जिस पर युवक ने युवती की होने वाली ससुराल में फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें