माधौगढ़। गृहकलह के चलते युवक ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव पहुंची पत्नी ने फंदे में लटका देख शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के भीमनगर ऊंचा गांव निवासी रवि कुमार दोहरे (35) हाल निवास माधौगढ़ का किसी बात पर पत्नी राजकुमारी से झगड़ा हो गया। जान से मरने की बात कह घर से निकलकर गांव भीमनगर पहुंच गया। जहां कमरे के अंदर लगे पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव पहुंची पत्नी ने रवि की खोजबीन की तो पति को कमरे के अंदर फंदे पर लटके देख शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौत की खबर सुन मृतक के पिता मुरली मनोहर मा विजय लक्ष्मी, पुत्र स्वर्ग, पुत्री आयुषी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।