आटा। युवती ने घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उठने पर परिजन कमरे में उसे उठाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। इस पर उन्होंने खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब परिजनों ने कच्ची दीवार तोड़ी तो शव लटके देख सन्न रह गए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव निवासी विष्णु की 19 वर्षीय शीलू ने शुक्रवार की रात कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिस पर मां सुमन ने दरवाजा खोलने के लिए कई आवाजें लगाईं पर दरवाजा नहीं खुला।
तब परिजनों ने कच्ची दीवार तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो शीलू के लटक रहे शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि गांव में रामलीला हो रही है। रात को रामलीला देखने के बाद शीलू अपने कमरे में सोने चली गई थी। बताया कि शीलू की गर्मियों में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। उसकी मौत से पिता विष्णु व भाई निखिल का रो रोकर बेहाल हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।