उरई। डेयरी संचालक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी सुमित कुमार तिवारी (38) ने शनिवार दोपहर घर के कमरे में लगे हुक से मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद पत्नी पूजा जब कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देख चीख निकल गई।
चीख सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े और नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुमित के दो बेटे हैं। वह दूध डेयरी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी अभी तक कोई पता वजह नहीं पता चली है।
उसकी मौत से पत्नी पूजा, बच्चों और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।