फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में रखवाली करने गए युवक ने की आत्महत्या

Mon, 13 May 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। खेत में मूंग की फसल की रखवाली करने गए युवक ने नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी रामजी सिंह का 19 वर्षीय बेटा दिलीप शनिवार को रोज की तरह खेत में बोई मूंग की फसल की रखवाली करने गया था। इसी दौरान किसी समय उसने खेत पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह घर में अकेला था। दो माह पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी। वह खेती किसानी के साथ-साथ परिवार के कार्यों में सहयोग करता था। लेकिन कुछ दिनों ने परेशान चल रहा था। पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जांच की जा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें