फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत की रखवाली करने गए युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नदीगांव। खेत की रखवाली करने गए युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खेत में लगे शीशम के पेड़ से बुधवार की देर शाम रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। खेतों से घर जा रहे लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देख जानकारी युवक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के कुरचौली गांव निवासी रामप्रकाश (25) पुत्र राजकुमार उर्फ रज्जू ने बुधवार की देर शाम खेत में लगे शीशम के पेड़ से फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह खेत की रखवाली करने गया था। युवक के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें