फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इटावा से दोस्त को लेकर हंसी खुशी निकला था युवक , अचानक आई मौत की खबर ...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। लैब टेक्नीशियन पद पर राठ सीएचसी में ड्यटी ज्वाइन कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है।
इटावा जिले के गांधी नगर निवासी विकास दीप राव (33) हमीरपुर जिले के राठ सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर 2024 में चयन हुआ था। वह मंगलवार की सुबह अपने दोस्त इटावा निवासी गांधीनगर रोहित (35) के साथ बाइक से राठ गए थे। ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद रात में दोनों घर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 158 के पास पहुंची कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां विकास दीप राव को मृत घोषित कर दिया गया और रोहित की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोटें मौत की वजह बनी। परिजनों ने बताया कि विकास की शादी हो चुकी थी और उसकी छह माह का बेटा आर्यन भी है। उसकी मौत से पत्नी रोशनी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में खुशियां मातम में बदली
इटावा से विकास दीप राव अपने दोस्त को लेकर परिजनों से हंसी खुशी मिलने के बाद घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह ज्वाइन करने के बाद घर लौट आएगा और फिर वहीं व्यवस्था कर लेगा। लेकिन रात में जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो पत्नी रोशनी बेसुध हो गई। सभी परिजन रो रोकर एक ही बात कह रहे थे, यह क्या हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें