फोटो - 33 भेड़ी मार्ग पर जाम लगाए लोग। संवाद
कदौरा। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। बुधवार को सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने भेड़ी रोड पर शव आने से पहले ही जाम लगा दिया। परिजन व ग्रामीण टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट व मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। करीब एक घंटे से जाम लगा है। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग जाम नहीं खोल रहे हैं।
कदौरा थाना क्षेत्र के भेड़ी खुर्द निवासी कल्लू उर्फ राजकुमार (23) बाइक से 23 अक्तूबर को कदौरा से अपने घर लौट रहा था। कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उसे सीएचसी भिजवाया था। उसे मेडिकल कॉलेज और बाद में ग्वालियर रेफर कर दिया था। बुधवार की शाम को इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने भेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन व ग्रामीण कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज करवाने व मुआवजे की मांग पर अड़ गए। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि, घटना की जांच कराई जा रही है। वाहन और चालक की जानकारी एकत्र की जा रही है। और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है।