उरई। नगर पंचायत ऊमरी में शनिवार शाम शिवम(22) ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दादा रामनाथ के साथ रहकर मजदूरी करता था। इसी साल मई में बीमारी के चलते उसके पिता अशोक की मौत हो गई थी। उसकी मां का निधन पहले ही हो चुका था।
विज्ञापन
चाचा नरेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम शिवम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर गमछे से फंदा लगा लिया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर दादा ने आवाज लगाई और अंदर से जवाब न मिलने पर अन्य लोगों को जानकारी दी। कमरे में जाकर देखने पर वह फंदे पर लटका मिला। थाना प्रभारी केपी सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।