जालौन। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी जब कमरे में पहुंची तो पति का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। घटना के समय अन्य परिजन शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार (28) महाराष्ट्र में पानी पुरी का काम करता था वह एक माह पहले गांव लौटा था और यहां वह अपने मकान में निर्माण कार्य करवा रहा था। बुधवार रात को उसकी महाराष्ट्र वापसी का ट्रेन से रिजर्वेशन था। मंगलवार को एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव में शादी समारोह होने पर परिजन वहां शामिल होने गए थे। उसकी पत्नी सुधा और दोनों बच्चे सो रहे थे तभी प्रदीप ने आत्महत्या कर ली।
सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो पति को फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके चचेरे भाई भागीरथ ने बताया कि प्रदीप शराब पीने का लती था जिस वजह से उसका घर में विवाद होता रहता था। युवक के आत्महत्या के कारणों की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। (संवाद)