रामपुरा। गृहकलह के चलते युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के जायघा गांव निवासी रामपाल प्रजापति के 34 वर्षीय पुत्र राजकुमार ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि राजकुमार दिल्ली में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही वह गांव आया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि किसी बात पर परिजनों से विवाद के बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल की जा रही है।