फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से लौटे मजदूरों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
जालौन में महाराष्ट्र बिहार से आए मजदूरों को निर्देश देते कोतवाल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। महाराष्ट्र से आए डेढ़ सैकड़ा से अधिक मजदूरों को कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांवों में हजारों की संख्या में युवा बाहर रहकर काम धंधे अथवा मजदूरी कर रहे हैं। शुक्रवार रात दो बजे महाराष्ट्र से सात बसों में डेढ़ सैकड़ा से अधिक प्रवासी मजदूर नगर में आए, सभी को कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में ठहराया गया। सुबह एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार बलराम गुप्ता ने पुलिस बल, राजस्व टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जिसमें कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें