फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं मास्क

विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मास्क देते सहायक विकास अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोंच ब्लाक के ग्राम अंडा में जिला प्रशासन के सहयोग से डिकैली स्वयं सहायता समूह की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क तैयार किए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस काम में दिन रात एक किए हैैं।
विज्ञापन

उड़ान भरने की तमन्ना अगर दिल में पाल लें तो ऐसा कोई भी काम नहीं जो कर न सकें। ऐसी ही कुछ महिलाएं हैं जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रशासन के साथ लोगों की मदद करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। डिकौली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूजा देवी की देखरेख में महिलाओं ने मास्क बनाने का कार्य प्रारंभ किया है।
गुरुवार को सहायक विकास अधिकारी विपिन गुप्ता, ब्लाक मिशन प्रबंधक राकेश कुमार, ब्लाक मिशन प्रबंधक आजीविका कुलदीप सिंह ने निरीक्षण किया और मास्क की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान विपिन गुप्ता ने कहा कि समूह की महिलाएं अध्यक्ष पूजा के साथ काफी मेहनत कर रही है। इस संकट की घड़ी में समूह ने मास्क बनाने का जो निर्णय लिया गया है वो किसी देशभक्ति से कम नहीं है। पूजा देवी ने बताया कि उनका प्रयास है कि रोजाना कम से कम प्रतिदिन 500 मास्क तैयार हों। इस दौरान शहनाज बेगम, गुड्डी देवी आदि रहीं।
विज्ञापन

मास्क बनाकर कर रहे वितरण
जालौन। इलाहाबाद बैंक एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षित उद्यमियों ने व्यक्तिगत रूप से मास्क बनाने का कार्य प्रारंभ किया है। यह मास्क ऐसे लोगों के लिए तैयार किए जा रहे हैं जो बाजार से महंगे दामों पर मास्क नहीं खरीद सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त यह लोग घर पर उपलब्ध कपड़े से मास्क तैयार कर लोगों को निशुल्क वितरित कर रहे हैं। साथ ही लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों एवं बार-बार हाथ साबुन से 20 सेकेंड तक धोने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। आरसेटी डायरेक्टर विभास कुमार साहा एवं फैकल्टी स्वयंप्रकाश शुक्ला भी उन्हें इनको दूरभाष के माध्यम से प्रेरित एवं आवश्यक टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें