कोंच। मनपसंद शादी तय न होने से नाराज युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा निवासी युवती कामिनी (19) पुत्री रामकुमार ने सोमवार रात घर के कमरे में ही दुपट्टे का फंदा बना कर छत के हुक से फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह जब परिजनों ने कमरे में उसका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक जबसे कामिनी की शादी तय थी, तभी से वह गुमसुम रहती थी और किसी से ठीक से बात भी नहीं करती थी। इंस्पेक्टर नदीगांव अशोक कुमार का कहना है कि परिजनों के मुताबिक हाल ही में उसकी शादी भी तय की गई थी। जिससे वह नाखुश थी।