फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किराये के मकान में रह रही महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के साथ रह रहा युवक जब कमरे में पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी निवासी लल्लू राम की 31 वर्षीय पुत्री मुस्कान उर्फ रूबी राजेंद्र नगर में धरनीधर यादव के मकान में राहिया गांव निवासी अंकित के साथ किराये पर रहती थी। उसका अपने पति से तलाक हो गया था। कुछ समय से वह अंकित के साथ रह रही थी। रविवार को उसका अंकित से किसी बात पर झगड़ा हो गया और उसने कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में जब अंकित ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकित को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें