फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 08 Aug 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर के कमरे में लगे हुक से महिला ने रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के पिचौरा गांव निवासी सतीश पांडेय की 25 वर्षीय पत्नी नीतू पांडेय ने रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। तभी रात में उसने यह कदम उठा लिया। पति सतीश सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, वह अपने दो बच्चों व परिवार के अन्य लोगों के साथ रह रही थी। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ ने बताया कि महिला पहले भी जान देने की कोशिश कर चुकी है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें