फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। थाना क्षेत्र के सतोह गांव में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर के बाहर खेल रहे बच्चे जब कमरे में पहुंचे तो महिला का शव फंदे से लटका देख चिल्लाने लगे। शोर सुन दौड़े पड़ोसियों ने मृतका के पति को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी भगवान सिंह की 29 वर्षीय पत्नी अंजलि ने शुक्रवार को घर के कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चे जब बाहर से खेलकर लौटे तो मां को फंदे से लटका देख रोने लगे। घटना के समय पति खेतों में फसल की कटाई करने लगा था। सूचना पर पहुंचे पति भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी के साथ मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें