रामपुरा। विधवा ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। वह चचिया ससुर के निधन होने पर ससुराल आई थी। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी अमन शुक्ला की शादी 25 जनवरी 2022 को इटावा के बिठौली गांव निवासी सोनम के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले अमन की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस पर सोनम सास-ससुर तो कभी मायके में रहती थी। 30 सितंबर को सोनम के ससुर वीरेंद्र कुमार शुक्ला के भाई रामबाबू शुक्ला का टीहर में निधन हो गया।
इस पर वह चचिया ससुर के निधन की सूचना पर ससुराल आ गई थी। मंगलवार की दोपहर उसने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हे हसूचना पर सीओ रामसिंह, थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।