जालौन जिले के उरई में वेल्डिंग मिस्त्री ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी ज्ञानी (50) शहर कोतवाली क्षेत्र के राहिया गांव में रहकर ट्रैक्टर ट्राली बनाने व वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार की रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया।
देर रात उसने कमरा बंद कर फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब अंदर से दरवाजा बंद देखा तो खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा, तो शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि उसके पांच पुत्र व तीन बेटियां है। उसने यह कदम क्यों उठाया परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उसकी मौत से पत्नी गुड्डी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।