फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झमाझम बारिश से मौसम ने पलटी मारी

Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-32- आसमान छाए घने बादल।
विज्ञापन

मौसम ने पलटी मारी, कई बार हुई रिमझिम बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव आ गया। रिमझिम बारिश के साथ ही मौसम सुहाना हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। अभी भी कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। साथ ही कई किसानों ने पराली (भूसा) तैयार नहीं किया है। इससे किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मौसम में यकायक तबदीली आ गई। पहले बदली छाई और फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते कुछ देर के लिए जनजीवन ठहर सा गया। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं चली। बारिश थमते ही लोगों की दिनचर्या पुराने ढर्रे पर लौट आई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच फिर से मौसम में बदलाव आया। आसमान में बदली छा गई और कुछ देर के लिए फिर से बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम में मिजाज जरूर ठंडा हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अभी कुछ दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। उधर, मौसम का उतार-चढ़ाव बीमारियों को बढ़ाने वाला है। उल्टी दस्त, वायरल बुखार से पीड़ित कई मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें