फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नदीगांव में 40 लाख की चोरी

Sat, 29 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
नदीगांव के कनासी गांव में 40 लाख की चोरी
विज्ञापन

आला अधिकारी मौके पर एसओजी और फील्ड यूनिट ने भी जुटाये सबूत
कोंच। दुस्साहसी चोरों ने नदीगांव थाना क्षेत्र के कनासी गांव में एक घर में धावा बोल कर चालीस लाख के गहने और नकदी चोरी कर लिए और आराम से निकल गए। इस घटना से आसपास इलाकों में हड़कंप मच गया और गांवों में दहशत है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसओजी सर्विलांस टीमों को चोरी का अनावरण करने के काम पर लगाया गया है, इसी के साथ साथ फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाये हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सर्किल के नदीगांव थाना क्षेत्र के गांव कनासी में बुधवार की रात गांव में प्राइवेट तौर पर चिकित्सक का काम करने वाले मुन्ना लाल पटेल पुत्र नाथूराम और उनकी पत्नी मकान के निचले हिस्से में बने कमरे और उनका बेटा श्यामजी जो बैंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तथा पुत्रवधु ऊपर के कमरे में सो रहे थे। सुबह जब उनकी आंख खुली तो देखा कि कमरे की अलमारी खुली पड़ी है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। घर में रखी लाखों की नकदी तथा भारी मात्रा में जेवर जिसमें चार सोने की चेनें, पंद्रह अंगूठी जनाना और मर्दाना, एक बड़ा मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, टॉक्स, बाला, लटकन, चार चूड़ियां सोने की, पंद्रह जोड़ी पायलें, दो चांदी की अंगूठी आदि सामान पर चोर हाथ साफ करके निकल गए थे। चोरी गए माल की कीमत लगभग चालीस लाख बताई जा रही है। सूचना पर एसएचओ नदीगांव उमाकांत ओझा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने भी मौका-ए-बारदात का बारीकी से निरीक्षण किया। हैरान करने वाली बात यह है कि घर में चोरों के घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं अलबत्ता पिछवाड़े का दरवाजा खुला पाया गया जो चोरों द्वारा बारदात को अंजाम देकर निकलने के लिए खोला गया होगा। आशंका यह भी जताई जा रही है कि एक या अधिक बदमाश दिन में ही घर के किसी अंधेरे हिस्से में छिप गए होंगे और आधी रात के आसपास पिछवाड़े का दरवाजा खोल कर साथियों को अंदर कर लिया होगा। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाश कैद हुए हैं जिसके मुताबिक वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या चार पांच हो सकती है। बहरहाल, उक्त घटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। थाना प्रभारी उमाकांत ओझा का कहना है कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है। एएसपी असीम चौधरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और थाना पुलिस को जल्द घटना का अनावरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें