फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दूसरी लेन में पहुंचा ट्रक कार पर पलटा, जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। हाईवे पर शुक्रवार रात ट्रक चालक को झपकी आने से वाहन डिवाइडर पार करता हुआ दूसरी लेन पर पहुंचकर सामने से आ रही कार से टकराकर उसी पर पलट गया। इससे कार सवार जीजा-साले की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वहीं, हादसे के बाद ट्रक मौके से भाग गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी शिक्षामित्र नीतेश शर्मा उर्फ भंडारी (42) अपने साले शहर के जालौन बाईपास निवासी टैक्सी चालक राहुल शर्मा (32) के साथ हुंडई औरा कार से शुक्रवार की रात राहुल के दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने एट गए थे। पार्टी के बाद दोनों देर रात लौट रहे थे। जैसे ही कार झांसी-कानपुर हाईवे स्थित पिरौना के पास पहुंची तभी कानपुर की ओर से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ता हुआ दूसरी लेन में जा पहुंचा। कार में जोरदार टक्कर मारने के बाद उसी पर पलट गया। कार सवार जीजा-साले उसी के नीचे दब गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। दोनों युवकों को कार से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नीतेश चुर्खी के बाबई प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। उनके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी पूनम बेसुध है। राहुल दिल्ली में रहकर कार टैक्सी चलाता था। वह चार दिन पहले ही घर आया था। उसके दो बच्चे हैं। जीजा साले की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




पूनम का सुहाग उजड़ा, राखी भी छिनी
एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव के पास हुए हादसे में शहर के जीजा-साले की मौत से उनके घर में मातम पसरा है। हादसे में जान गंवाने वाले नीतेश की पत्नी पूनम का जहां सुहाग उजड़ गया। वहीं, भाई राहुल की मौत से उसकी राखी भी छिन गई। जैसे ही उसको हादसे की जानकारी हुई वह गश खाकर गिर गईं। होश में आने पर बोलीं, भगवान तुमने मुझे किसी कुसूर की सजा दी है...जो सुहाग और राखी एक साथ छीन ली।


पार्टी से खाना खाकर लौट आएंगे
नीतेश शुक्रवार को घर पर थे, शाम के समय उनके पास राहुल का फोन आया। बोला कि जीजा आज दोस्त का जन्मदिन है। साथ में चलो खाना खाकर लौट आएंगे। परिजनों ने बताया कि दोनों में अच्छी दोस्ती थी, इसलिए नीतेश उसे मना नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें