फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का टायर बदलते समय ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत

विज्ञापन
मृतक महेश यादव की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। कार का टायर बदलते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। कार चालक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

झांसी के एरच थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी सिपाही महेश यादव (42) बुधवार को कार से कदौरा निवासी जुनैद अहमद, सट्टी अफसरिया कानपुर देहात निवासी एहसान अहमद के साथ कानपुर देहात जा रहे थे।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। वे कार से उतरे और टायर बदलने लगे। इसी दौरान ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
इसकी चपेट में आकर महेश की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार जुनैद और एहसान घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेश यादव की पोस्टिंग कानपुर देहात जिले के सट्टी थाने में थी। वे छुट्टी पर घर आए थे।
छुट्टियां खत्म होने के बाद ड्यूटी पर वापस जा रहे थे।
घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए कार में उनके साथ मजदूर थे। महेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
मौत से पिता लालाराम, मां लक्ष्मी, पत्नी रामसखी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें