फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा

Wed, 08 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। होटल से चाय पीकर नलकूप पर जा रहे युवक को पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक  ने टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे वहां लोगाें की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत ही सूचना जैसे ही परिजनाें को लगी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 हमीरपुर जनपद के कुरार थाना क्षेत्र के गांव जल्ला निवासी जयकरन कुशवाहा (45) पुत्र बालादीन कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बबीना निवासी गंगाप्रसाद सोनी के नलकूप पर रहकर सब्जी उगाता था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह कदौरा हाइवे स्थित होटल पर चाय पीकर नलकूप पर वापस जा रहा था। जब वह नहर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर युवक को टक्कर मार दी। इससे जयकरन सड़क पर गिर गया। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। आसपास मौजूद लोगाें ने ट्रक का पीछा किया लेकिन वह भाग गया।  सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर बदहवास परिजन पोस्टमार्टम हाउस उरई आए और रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें