उरई। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड की मुख्य अतिथि प्रदेश की उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री नीलमा कटियार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
सलामी के बाद मुख्य अतिथि ने एसपी डा.सतीश कुमार के साथ फूलों से सजी गाड़ी से पुलिस परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड के जवानों ने सलामी दी।
मुख्य अतिथि ने पुलिस जवानों व अधिकारियों को शपथ दिलाई। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों में सीओ संतोष कुमार, महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी, कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कुमार, चुर्खी थानाध्यक्ष अशोक वर्मा, डकोर थानाध्यक्ष बीएल यादव, रामपुरा थानाध्यक्ष आरके सिंह, माधौगढ़ जेपीपाल, आटा थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, एट थानाध्यक्ष अरुण तिवारी, एसओजी प्रभारी कमलेश कुमार, प्रवीण कुमार, दरोगा योगेश पाठक, साबिर अली, फूल सिंह, रानी गुप्ता, एसओजी सिपाही रवि भदौरिया, समाजसेवी सहित अन्य लोगों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए। इसके बाद आक्सफोर्ड एकेडमी, रामजीलाल पांडेय, रामश्री स्कूल, दिशादर्शन आदि स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीएम डॉ मन्नान अख्तर, सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, नरेंद्र सिंह जादौन, नगर पालिकाध्यक्ष अनिलऱ् बहुगुणा, एएसपी डा.अवधेश सिंह, सीओ कालपी संजय शर्मा, माधौगढ़ सीओ राहुल पांडेय, जालौन सीओ सुबोध गौतम भी रहे।
दूसरी ओर डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कलक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण किया व संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी ने राष्ट्र गान गाया। गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा व महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएम ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों को नही भूलना चाहिए, परन्तु ऐसा देखा जाता है कि हम अपने कर्तव्यों को भूलकर केवल मांग ही करते रहते हैं जो यह गलत है। एसडीएम प्रमिल कुमार ने कहा कि हमें संविधान की बात ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि उसे जानना भी जरूरी है। नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी आदि रहे। संचालन ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह ने किया। वहीं विकास भवन सभागार में सीडीओ प्रशांत कुमार ने ध्वजारोहण किया।
परेड में शामिल हुई आठ टोलियां
पुलिस लाइन आयोजित परेड में पुलिस की आठ टोलियां शामिल रही। जिसमें आम्र्स पुलिस, सशस्त्र पुलिस महिला पुलिस, एनसीसी, डॉग स्क्वाइड, 112 पुलिस, फायर सर्विस, एंबुलेंस, पुलिस कंट्रोल रुम, एसओजी समेत कई टीमों ने पुलिस परेड में भव्य प्रदर्शन किया। वहीं बैंड व फायर विग्रेड का तिरंगा लोगों ने काफी सराहा।
स्कूल कालेजों में तिरंगे को दी गई सलामी
उरई। राठ रोड स्थित गुरुकुलम वात्सल स्कूल में ध्वजारोहण के बाद स्कूल का वार्षिकोत्सव हुआ। जिसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट रीता गुप्ता, उमेश प्रकाश, स्कूल की ओर से साक्षी व सौरभ माहेश्वरी मौजूद रहे। झांसी रोड स्थित सरस्वती इंटर कालेज में ध्वजारोहण के साथ देश भक्ति के गीत गाए गए। यहां पर रविशंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, प्रबंधक दिनेश चतुर्वेदी आदि रहे। कोंच रोड स्थित लल्ला सिंह डिग्री कालेज में भी महापुरुषों के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। यहां दिलीप सिंह, लल्ला बेटी, दीप्ति चौहान आदि रहे। कालपी रोड के जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी में भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रबंधक अर्चना निरंजन, संतोष निरंजन, श्वेता कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहीं।
जवन ज्योति स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं- फोटो : ORAI
पुलिस लाइन मे गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी लेती प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार व एसपी सतीश कुमार- फोटो : ORAI
कलेक्ट्रेट में शपथ दिलाते डीएम मन्नान अख्तर- फोटो : ORAI